Skip to main content

Featured

New 2026 KIA SELTOS से इस तारीख को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें क्या है चर्चा!

जारी टीजर से यह संकेत जरूर मिलता है कि 2026 Seltos का नया लुक आने वाला है। फ्रंट से लेकर रीयर तक में काफी सारे कॉस्मैटिक बदलाव भी किए जाने की चर्चा है। 2026 KIA SELTOS फेसलिफ़्ट आखिरकार सामने आ गई है। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। इस कार की आगामी 10 दिसंबर को ग्लोबल प्रीमियर है। खबर के मुताबिक, इस बार किआ ने ग्राहकों की पसंद को समझकर बदलाव काफी कुछ बदलाव किए हैं। नया मॉडल पहले से ज्यादा शार्प, ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है, वहीं फीचर्स जो आमतौर पर महंगी एसयूवी में देखने को मिलतें हैं, इसमें भी मिलेंगे। upea के मुताबिक, फ्रेश डिजाइन, अपडेटेड केबिन और एडवांस फीचर्स के साथ नई सेल्टोस युवाओं और फैमिली बायर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसकी कीमत भी काफ़ी कॉम्पिटिटिव रहने वाली है। 2026 Kia Seltos Facelift का डिजाइन जारी टीजर से यह संकेत जरूर मिलता है कि 2026 Seltos का नया लुक आने वाला है। फ्रंट पर अब बड़ा ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और मॉडर्न DRL सेटअप हो सकता है, जो इसे नेक्स्ट-जेन अपील देता है। साइड प्रोफ़ाइल पहले जैसी क्लीन है, लेकिन नए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स इसे और मॉ...

दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं Sonam Kapoor...बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, प्रियंका-करीना ने दी बधाई

 एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है। हाल ही में सोनम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों ने जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। 


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड में इन दिनों नन्हें मेहमान दस्तक दे रहे हैं। बीते दिनों में कई स्टार कपल्स ऐसे हैं, जो माता-पिता बने हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक, कई स्टार्स मां-बाप बने हैं और अब लीजिए एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है।

दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोनम का ये लुक देखने में काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रहा है।

इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, मदर। बस फिर क्या था यहीं से सोनम को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। कई स्टार्स ने सोनम कपूर को बधाईयों के संदेश भेजे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोनम को बधाईयां दी हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सोनम ने बताया है कि उनका बेबी 2026 में आएगा।

आपको बता दें कि सोनम-आनंद पहली बार साल 2022 में माता-पिता बने थे। दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अब सोनम दोबारा से मां बनने जा रही हैं। भले ही सोनम फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अपने फैशन और स्टाइल के जरिए फैंस के बीच मौजूद रहती हैं।


Comments