Skip to main content

Featured

New 2026 KIA SELTOS से इस तारीख को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें क्या है चर्चा!

जारी टीजर से यह संकेत जरूर मिलता है कि 2026 Seltos का नया लुक आने वाला है। फ्रंट से लेकर रीयर तक में काफी सारे कॉस्मैटिक बदलाव भी किए जाने की चर्चा है। 2026 KIA SELTOS फेसलिफ़्ट आखिरकार सामने आ गई है। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। इस कार की आगामी 10 दिसंबर को ग्लोबल प्रीमियर है। खबर के मुताबिक, इस बार किआ ने ग्राहकों की पसंद को समझकर बदलाव काफी कुछ बदलाव किए हैं। नया मॉडल पहले से ज्यादा शार्प, ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है, वहीं फीचर्स जो आमतौर पर महंगी एसयूवी में देखने को मिलतें हैं, इसमें भी मिलेंगे। upea के मुताबिक, फ्रेश डिजाइन, अपडेटेड केबिन और एडवांस फीचर्स के साथ नई सेल्टोस युवाओं और फैमिली बायर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसकी कीमत भी काफ़ी कॉम्पिटिटिव रहने वाली है। 2026 Kia Seltos Facelift का डिजाइन जारी टीजर से यह संकेत जरूर मिलता है कि 2026 Seltos का नया लुक आने वाला है। फ्रंट पर अब बड़ा ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और मॉडर्न DRL सेटअप हो सकता है, जो इसे नेक्स्ट-जेन अपील देता है। साइड प्रोफ़ाइल पहले जैसी क्लीन है, लेकिन नए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स इसे और मॉ...

महिंद्रा BE 6 फॉर्मूला-ई एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹23.69 लाख:रेस इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ 12.3 इंच ट्विन स्क्रीन्स, फुल चार्ज में 682km चलेगी!

 महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्क्रीम इलेक्ट्रिक इवेंट आज (26 नवंबर) से शुरू हो गया है। ये महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल जर्नी का 1 साल का सेलिब्रेशन इवेंट है। इवेंट के पहले दिन कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का फॉर्मुला ई एडिशन भारत में लॉन्च किया। स्पेशल एडिशन टॉप-स्पेक पैक 3 वैरिएंट पर बेस्ड है, जिसकी फुल चार्ज पर 682km की रेंज है।

बॉडी पर मोटरस्पोर्ट ग्राफिक्स, हूड स्ट्रिप्स, व्हील स्ट्रिप्स और फॉर्मूला ई बैज हैं। रेड ब्रेक कैलीपर्स और ऑरेंज टो हुक स्पोर्टी वाइब ऐड करते हैं। डायमेंशन्स स्टैंडर्ड BE 6 जैसे ही हैं- लंबाई 4371mm, चौड़ाई 1985mm, ऊंचाई 1495mm और व्हीलबेस 2775mm।

कलर ऑप्शन्स में ब्लैक-रेड एक्सेंट्स के साथ फायरस्टॉर्म ऑरेंज, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक हैं। 20-इंच अलॉय व्हील्स नया एरो डिजाइन वाले हैं, जो 2023 के राल-ई कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड हैं।बॉडी पर मोटरस्पोर्ट ग्राफिक्स, हूड स्ट्रिप्स, व्हील स्ट्रिप्स और फॉर्मूला ई बैज हैं। रेड ब्रेक कैलीपर्स और ऑरेंज टो हुक स्पोर्टी वाइब ऐड करते हैं। डायमेंशन्स स्टैंडर्ड BE 6 जैसे ही हैं- लंबाई 4371mm, चौड़ाई 1985mm, ऊंचाई 1495mm और व्हीलबेस 2775mm।

कलर ऑप्शन्स में ब्लैक-रेड एक्सेंट्स के साथ फायरस्टॉर्म ऑरेंज, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक हैं। 20-इंच अलॉय व्हील्स नया एरो डिजाइन वाले हैं, जो 2023 के राल-ई कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड हैं।

फीचर्स: कंफर्ट और एडवांस टेक का मिक्स

कंफर्ट के लिए डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स हैं। एडवांस फीचर्स में डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, जो म्यूजिक को नेक्स्ट लेवल ले जाता है।

रेस-रेडी डिजिटल कॉकपिट वॉयस कंट्रोल से नेविगेशन और क्लाइमेट हैंडल करता है। ये सब INGLO प्लेटफॉर्म पर हैं, जो इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को पावरफुल बनाता है।

परफॉरमेंस: पावरफुल मोटर और लॉन्ग रेंज

RWD सेटअप वाली ये SUV सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से 282bhp पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करती है। 79kWh बैटरी पैक के साथ MIDC सर्टिफाइड रेंज 682km (P1+P2 कॉम्बाइंड) है। 175kW DC फास्ट चार्जिंग से 10-80% चार्ज 20 मिनट में हो जाता है।

180kW तक सपोर्ट है, जो आइडियल कंडीशंस में 20 मिनट का टाइम देता है। एक्सेलेरेशन 0-100kmph में 6.7 सेकंड्स है, टॉप स्पीड 200kmph। ये परफॉरमेंस स्टैंडर्ड BE 6 जैसी ही है, लेकिन रेसिंग थीम इसे एक्साइटिंग बनाती है।

सेफ्टी फीचर्स: 5-स्टार रेटिंग वाली प्रोटेक्शन

सेफ्टी में लेवल-2 ADAS सूट है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। इसके अलावा 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड मिलते हैं। भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली चुकी है। एरो विंग और स्पॉयलर ड्रैग कम करके स्टेबिलिटी बढ़ाते हैं।


Comments